About Us

Vriddhajan Parivar Foundation

Welcome to

Vriddhajan Parivar Foundation

The "Vriddhajan Parivar Foundation" envisions a society where older persons lead self-reliant, respected, and fulfilling lives. It aims to serve as a vital source of support, care, and empowerment—ensuring that no senior citizen feels abandoned or unheard. The primary goal is to provide senior citizens with a life that is self-reliant, secure, and dignified.

PAN of Vriddhajan Parivar Foundation: AAETV5617L

80G & 12A Registration no.: AAETV5617LF20251

Darpan ID: WB/2025/0639889

ISO 9002:2015 Certificate Number: KSRQV2507684531 (IAF CODE 35 NACE 80, 81)

All contributions to Vriddhajan Parivar Foundation are exempted 80G of Income Tax Act, 1961


दृष्टि और मिशन

दृष्टि (Vision): संवेदना की दृष्टि

वृद्धजन परिवार" के बारे में जानें

  • वृद्धजनों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन (Emergency Helpline for the Elderly)
  • स्वास्थ्य और चिकित्सा सहायता
  • जीरियाट्रिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की आवश्यकता
  • वृद्धजनों के लिए कानूनी सहायता कार्यक्रम "वृद्धजनों के लिए सम्मानपूर्ण न्याय"
  • वृद्धजन परिवार फाउंडेशन और वृद्धाश्रम सहयोगात्मक समझौता (Collaborative Tie-up for Elder Care)
  • "स्नेह संवाद" – वृद्धजनों के साथ आत्मीय जुड़ाव
  • वृद्धजन परिवार फ्रेंड क्लब "एक प्रयास - अकेलेपन से अपनेपन तक"
  • स्वतंत्र वृद्धजन आयोग –
  • "ज्ञान-सेवी बनिए – अनुभव से सेवा की ओर एक सार्थक कदम"
  • "वृद्धजनों की आवाज़" Voice of Elderly
  • हमारे वृद्धजन – हमारी जिम्मेदारी Our Elders – Our Responsibility
  • पारिवारिक पुनःएकीकरण और सामाजिक समावेशन
  • वृद्धजनों का कल्याण, गरिमा और भावनात्मक समर्थन
  • वृद्धजनों का सम्मान समारोह
  • वृद्धजनों के जीवन को सरल, सुखमय, शांतिपूर्ण और सम्मानपूर्ण बनाना
  • पारिवारिक जुड़ाव: पीढ़ियों के बीच सामंजस्य और संवाद
  • वृद्धजनों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशालाएँ
  • वृद्धजन परिवार फाउंडेशन भविष्य में वृद्धाश्रम संचालित करेंगे
  • गरम वस्त्र (कंबल) वितरण कार्यक्रम
वृद्धजन परिवार" के बारे में जानें

"वृद्धजन परिवार" वृद्धजनों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को करुणा और समझ के साथ बदलने के लिए समर्पित एक संगठन है। इसका उद्देश्य प्रत्येक वृद्ध व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचा तैयार करना है।

"वृद्धजन परिवार" भारत में एक निस्वार्थ सेवाधारी, गैर-लाभकारी संगठन है, जो वंचित वृद्ध व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य करता है। यह पूरे देश में स्वास्थ्य सेवा, वृद्ध देखभाल, आजीविका और जागरूकता से जुड़ी पहल संचालित करता है और बुज़ुर्गों के हितों की पुरजोर वकालत करता है। "वृद्धजन परिवार" एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहाँ वृद्धजन को सक्रिय, स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हो। संगठन अपने कार्यक्रमों और हस्तक्षेपों के माध्यम से वृद्धजनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक और समग्र दृष्टिकोण अपनाता है। यह ज़मीनी स्तर पर कई कार्यक्रम संचालित करके बुज़ुर्गों की देखभाल की एक प्रभावी प्रणाली विकसित करने का प्रयास करता है।

"वृद्धजन परिवार" सार्वभौमिक पेंशन, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, वृद्धजनों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई और केंद्र व राज्य सरकारों के साथ विभिन्न स्तरों पर नीतिगत सुधारों की वकालत करता है।

इतिहास और विस्तार:

"वृद्धजन परिवार" के औपचारिक गठन से पहले ही, इसके संस्थापक वर्ष 2010 से हर साल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों वंचित वृद्धजनों तक सहायता पहुँचाते आ रहे हैं। संगठन अपनी प्रतिबद्धता के साथ, वृद्धजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

दृष्टि (Vision): संवेदना की दृष्टि

भारत में वृद्धजनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह वृद्धि केवल आँकड़ों में नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती के रूप में भी हमारे सामने है। जहां एक ओर उम्र के इस पड़ाव पर व्यक्ति को सहारे, सम्मान और स्नेह की आवश्यकता होती है, वहीं दूसरी ओर अनेक वृद्धजन उपेक्षा, अकेलेपन और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

"वृद्धजन परिवार फाउंडेशन" एक ऐसे संवेदनशील, समावेशी और करुणामय समाज की परिकल्पना करता है, जहाँ प्रत्येक वृद्धजन आत्मनिर्भर, सम्मानित और संतोषपूर्ण जीवन जी सके। यह संस्था केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि एक ऐसा विश्वास का केंद्र बने, जो संबंधों, सहारे, संवाद और सशक्तिकरण के माध्यम से वृद्धजनों को नवजीवन का संबल प्रदान करे।

हमारा स्वप्न है – एक ऐसा समाज, जहाँ कोई भी वृद्धजन उपेक्षित, अकेला या अनसुना महसूस न करे, बल्कि यह अनुभव करे कि वह समाज की मूलधारा का अभिन्न, सक्रिय और मूल्यवान अंग है। हम मानते हैं कि वृद्धजन केवल अनुभव का खजाना नहीं, बल्कि संस्कृति के संवाहक, समाज की आत्मा और आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। उनकी उपस्थिति हमारे सामाजिक ताने-बाने को गहराई, स्थायित्व और दिशा प्रदान करती है।

इसलिए हमारी दृष्टि केवल उनकी सेवा करना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान, संवाद और अपनापन से समृद्ध गरिमापूर्ण जीवन देने की है: जहाँ वे सम्मान के साथ मुस्कराएँ, अपने विचारों और भावनाओं को निर्भयता से साझा कर सकें और हर क्षण अपनेपन की अनुभूति करें -परिवार में, समाज में, और राष्ट्र के हृदय में। हम एक ऐसे भारत और ऐसे विश्व की कल्पना करते हैं, जहाँ वृद्धावस्था को कमज़ोरी नहीं, बल्कि गरिमा और गौरव का प्रतीक माना जाए। जहाँ वृद्धजन- सम्मान की छाँव में, संवाद के सहारे और अपनापन के आलोक में अपने जीवन के अंतिम चरणों को शांति, आत्मबल और सामाजिक सहभागिता के साथ व्यतीत करें - न कि उपेक्षा की चुप्पी में सिसकते रहें। क्योंकि वृद्धजन केवल हमारे अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान की आत्मा और भविष्य का प्रकाश हैं।

मिशन (Mission):

प्रमुख लक्ष्य यह है कि वृद्धजनों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान किया जाए।

1.वृद्धजनों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन (Emergency Helpline for the Elderly)

उद्देश्य: आपात स्थितियों में वृद्धजनों को त्वरित, सुरक्षित और संवेदनशील सहायता प्रदान करना, ताकि वे अकेलेपन, भय या उपेक्षा की स्थिति में स्वयं को असहाय न महसूस करें।

मुख्य विशेषताएँ: इस पहल के अंतर्गत एक 24x7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध रहेगा, जहाँ प्रशिक्षित और संवेदनशील कर्मचारी हिंदी व स्थानीय भाषाओं में परामर्श देंगे। यह हेल्पलाइन चिकित्सकीय आपातकाल, मानसिक संकट, दुर्व्यवहार, उपेक्षा जैसी स्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी।

त्वरित प्रतिक्रिया टीम (ERT) के माध्यम से अस्पताल, एंबुलेंस, पुलिस और प्रशासन से सीधा समन्वय स्थापित कर मौके पर हस्तक्षेप किया जाएगा। हर कॉल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा और गंभीर मामलों की फॉलो-अप व केस मैनेजमेंट की जाएगी।

सहयोग और प्रचार: यह सेवा प्रशासन, स्वास्थ्य, पुलिस और सामाजिक कल्याण विभागों के सहयोग से संचालित होगी, तथा इसका प्रचार पोस्टर, मीडिया, पंचायत और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि यह सुविधा हर ज़रूरतमंद वृद्ध तक पहुँचे।

2. स्वास्थ्य और चिकित्सा सहायता
उद्देश्य: वृद्धजनों को समग्र, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, जिससे वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

उद्देश्य: वृद्धजनों को समग्र, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, जिससे वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

मुख्य पहलें: फाउंडेशन वृद्धजनों को मुफ्त या रियायती चिकित्सा सेवाएं आने वाले समय उपलब्ध कराएगी, साथ ही उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों व अस्पतालों से जोड़ने में सहायता करता है, ताकि उम्र-संबंधी बीमारियों का समय पर उपचार हो सके।

नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर, टेलीमेडिसिन परामर्श, और दवा वितरण की व्यवस्था की जाएगी। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए परामर्श, थेरेपी व भावनात्मक सहयोग की सेवाएं प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, पोषण, स्वच्छता, बीमारियों की रोकथाम और दीर्घकालिक देखभाल जैसे विषयों पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि वृद्धजन अपनी जीवनशैली में सुधार कर बेहतर स्वास्थ्य पा सकें।

यह पहल उन्हें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाती है, बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त करती है।

3. जीरियाट्रिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की आवश्यकता

वृद्धावस्था में विशेष चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है, जिसे केवल जीरियाट्रिक विशेषज्ञ डॉक्टर ही पूरी तरह समझ सकते हैं। वृद्धजन परिवार फाउंडेशन राज्य एवं केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जीरियाट्रिक डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए और मोबाइल जीरियाट्रिक हेल्थ यूनिट शुरू की जाए।

जीरियाट्रिक विशेषज्ञ वृद्धजनों की शारीरिक, मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं की गहराई से जांच करते हैं और समग्र देखभाल प्रदान करते हैं। इससे वृद्धजनों को समय पर सही इलाज, दवा प्रबंधन और परामर्श मिल सकेगा।

यह व्यवस्था वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य का अधिकार सुनिश्चित करेगी और समाज में उनके प्रति सम्मान व संवेदना को मजबूत बनाएगी।

4. वृद्धजनों के लिए कानूनी सहायता कार्यक्रम "वृद्धजनों के लिए सम्मानपूर्ण न्याय"

यह कार्यक्रम 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को निःशुल्क अथवा अल्प शुल्क पर कानूनी सहायता और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रदान करने हेतु समर्पित है। इसका उद्देश्य संपत्ति विवाद, पारिवारिक उपेक्षा, पेंशन संबंधित समस्याएँ, और माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, 2007 के तहत अधिकारों की रक्षा करना है।

प्रमुख गतिविधियाँ- स्थानीय अधिवक्ताओं द्वारा कानूनी परामर्श, केस रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज़ी प्रक्रिया, कोर्ट में उपस्थिति में सहयोग, मासिक कानूनी जागरूकता शिविर,सूचना सामग्री (पेम्फलेट, पोस्टर, बुकलेट) का वितरण NGO कार्यकर्ता वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याएँ समझते हैं, दस्तावेज़ एकत्र करते हैं और DLSA, पुलिस व अधिवक्ताओं से समन्वय कर न्याय प्रक्रिया को सरल बनाते हैं।

लक्ष्य है— वंचित वृद्धजनों को न्याय दिलाकर उनके आत्मसम्मान और अधिकारों को सुरक्षित करना।

5. वृद्धजन परिवार फाउंडेशन और वृद्धाश्रम सहयोगात्मक समझौता

वृद्धजन परिवार फाउंडेशन, जो वर्तमान में स्वयं वृद्धाश्रम संचालित नहीं करता, विभिन्न भरोसेमंद वृद्धाश्रमों के साथ सहयोगात्मक समझौते (MoU या अनौपचारिक सामंजस्य) के माध्यम से असहाय वृद्धजनों को सुरक्षित और गरिमापूर्ण आश्रय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस सहयोग के अंतर्गत स्थानीय वृद्धाश्रमों से पूर्व संपर्क स्थापित कर, उनकी सेवाओं, शुल्क, स्वास्थ्य सुविधा और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी ली जाती है। आवश्यकता पड़ने पर वृद्धजन को फाउंडेशन के रेफरल पर प्राथमिकता से प्रवेश मिलेगा, और फाउंडेशन दवाइयों, प्रवेश शुल्क या देखभाल में सहयोग कर सकेगा।

फाउंडेशन नियमित रूप से वृद्धाश्रमों का दौरा करेगा, संवाद बनाए रखेगा और विशेष अवसरों पर सामाजिक सहभागिता के माध्यम से वृद्धजनों को अपनापन महसूस कराएगा। यह साझेदारी वृद्धजनों को गरिमामय जीवन, आश्रय व सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मानवीय पहल है।

6. " स्नेह संवाद" – वृद्धजनों के साथ आत्मीय जुड़ाव

"स्नेह संवाद" एक मानवीय और आत्मीय पहल है, जिसके माध्यम से वृद्धजन परिवार फाउंडेशन के स्वयंसेवक बुज़ुर्गों से नियमित रूप से आमने-सामने या फोन पर बातचीत करते हैं। उद्देश्य है – उनकी भावनाओं को समझना, हालचाल जानना और यह अहसास कराना कि वे अकेले नहीं हैं।

हर संवाद एक अपनापन और सम्मान की डोर को मजबूत करता है। यह पहल बुज़ुर्गों के अकेलेपन को कम करती है, उन्हें भावनात्मक संबल देती है और जीवन में आशा का संचार करती है।

"स्नेह संवाद" केवल बातचीत नहीं, एक भरोसे का रिश्ता है - जो वृद्धजनों को यह विश्वास दिलाता है कि समाज आज भी उनके अनुभव, उपस्थिति और गरिमा को महत्व देता है।

हमारा संकल्प है – सम्मान, संवाद और अपनापन के माध्यम से हर वृद्धजन तक पहुंच बनाना।

7. वृद्धजन परिवार फ्रेंड क्लब "एक प्रयास - अकेलेपन से अपनेपन तक"

वृद्धजन परिवार फाउंडेशन द्वारा स्थापित "वृद्धजन परिवार फ्रेंड क्लब" एक सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण की पहल है, जिसका उद्देश्य वृद्धजनों को सक्रिय, सम्मानित और जुड़े हुए जीवन का अनुभव कराना है। इस क्लब के माध्यम से वृद्धजन सामूहिक गतिविधियों जैसे योग, भजन, सत्संग, खेल, स्वास्थ्य सत्र, पिकनिक और "वरिष्ठ सम्मान दिवस" में भाग लेकर एक-दूसरे से जुड़ेंगे ।

क्लब का संचालन वृद्धजनों के नेतृत्व में होगा और युवा स्वयंसेवकों को तकनीकी और फिजिकल सहयोग हेतु जोड़े जायेंगे। सदस्यता निःशुल्क या नाममात्र शुल्क पर होती है। क्लब का संचालन ग्राम स्तर पर पंचायत भवन, सामुदायिक केंद्र या पार्क में किया जा सकता है।

स्थानीय पंचायत, डॉक्टर, स्कूल-कॉलेज, CSR इकाइयाँ और पुलिस विभाग मिलकर क्लब को सहयोग प्रदान करेंगे। यह क्लब वृद्धजनों को आत्मसम्मान, संवाद और अपनापन से जोड़ने का एक जीवंत मंच होगा ।

8. स्वतंत्र वृद्धजन आयोग –

भारत में वृद्धजन आबादी तेजी से बढ़ रही है और उनके सामने उपेक्षा, आर्थिक असुरक्षा, स्वास्थ्य समस्याएँ एवं शोषण जैसी गंभीर चुनौतियाँ हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए एक स्वतंत्र, प्रभावी और समर्पित संस्था की आवश्यकता है। अतः "स्वतंत्र वृद्धजन आयोग" की स्थापना एक दूरदर्शी और मानवीय कदम होगा। यह आयोग वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा करेगा, उनकी शिकायतों की सुनवाई करेगा और केंद्र व राज्य सरकारों को नीतिगत सुझाव देगा। आयोग को अर्ध-न्यायिक शक्तियाँ देकर वह वृद्धजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सकेगा। इसका कार्यक्षेत्र सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता, आश्रय, जागरूकता और निगरानी तक विस्तृत होगा। यह अधिनियम वृद्धजनों को गरिमा, सुरक्षा और आत्मसम्मान से जीवन जीने में सहायता करेगा। वृद्धजन परिवार फाउंडेशन इस प्रस्ताव को नीति-निर्माताओं के समक्ष रखकर एक न्यायसंगत और समावेशी समाज की ओर अग्रसर होना चाहता है।

9. "ज्ञान-सेवी बनिए – अनुभव से सेवा की ओर एक सार्थक कदम"

वृद्धजन परिवार फाउंडेशन की अभिनव पहल "ज्ञान-सेवी (Wisdom Volunteer)" उन सेवानिवृत्त, अनुभवी और जागरूक वृद्धजनों के लिए है जो अपने ज्ञान, अनुभव और समय को समाज की सेवा में लगाना चाहते हैं। यह कार्यक्रम ऐसे वृद्धजनों को सम्मानजनक, उपयोगी और अर्थपूर्ण गतिविधियों से जोड़ेंगे, जिससे वे जीवन के इस स्वर्णिम चरण में भी सक्रिय, प्रेरणास्रोत और सम्मानित बने रहेंगे ।

यदि आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं, पर जीवन में उद्देश्य की तलाश कर रहे हैं—तो आज ही "ज्ञान-सेवी" बनिए। शिक्षण, मार्गदर्शन, संवाद, सहायता और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से आप उन वृद्धजनों के जीवन में उजाला भर सकते हैं जो अकेले, असहाय या मार्गदर्शनहीन हैं।

अपने माता-पिता, रिश्तेदार या पड़ोसियों को भी प्रेरित करें—ज्ञान-सेवी बनकर वे समाज को सशक्त बनाएँ और खुद को आत्मसंतोष और गरिमा से भरें।

10. Voice of Elderly "वृद्धजनों की आवाज़"

"हर झुर्री में छुपी है एक कहानी, हर खामोशी में दबी है एक पुकार – अब बोलेगा हर वृद्ध, अब सुनी जाएगी उनकी आवाज़।"

"Voice of Elderly" वृद्धजन परिवार फाउंडेशन की एक भावनात्मक और सशक्त पहल है, जिसका उद्देश्य उन वृद्धजनों को मंच देना है, जिनकी बातें अब तक अनसुनी रह गईं। यह कार्यक्रम वृद्धजनों की चुप्पियों को शब्द देता है, और उनके अनुभवों, पीड़ाओं, संघर्षों और सुझावों को समाज, सरकार और अगली पीढ़ी तक पहुँचाता है।

यह मंच वृद्धजनों को केवल सुनने का नहीं, बल्कि बोलने का अवसर देता है - जहाँ वे वक्ता होते हैं, श्रोता नहीं।लक्ष्य है – उपेक्षित आवाजों को गरिमा, न्याय और अधिकार के लिए एकजुट स्वर बनाना।

Voice of Elderly एक आंदोलन है – संवेदना, संवाद और सम्मान की दिशा में।

11. हमारे वृद्धजन – हमारी जिम्मेदारी

वृद्धजन हमारे समाज की नींव हैं। उनके अनुभव, त्याग और स्नेह से हम पले-बढ़े हैं। "हमारे वृद्धजन – हमारी जिम्मेदारी" एक जनजागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और उत्तरदायित्व की भावना को प्रबल करना है। यह अभियान युवाओं को वृद्धजनों से जोड़ता है, संवाद और सेवा के माध्यम से संबंधों को सशक्त करता है।

मुख्य उद्देश्य: वृद्धजनों की उपेक्षा, अकेलेपन और भावनात्मक दर्द को कम करना, उन्हें गरिमापूर्ण जीवन देना, और युवाओं में सेवा का संस्कार पैदा करना।

प्रमुख गतिविधियाँ: जनजागरूकता कार्यक्रम, सेवा अभियान (दवा, कंबल वितरण), "स्नेह संवाद", 'एक छात्र – एक वृद्ध' योजना, "वृद्धजन मित्र क्लब", और "अनुभवों से सीखें" जैसे संवाद सत्र।

संदेश:

"सेवा नहीं, संस्कार है – वृद्धों के प्रति व्यवहार।"

"जिन्होंने हमें संभाला, अब उन्हें थामना हमारा कर्तव्य है।"

आइए, हम सब मिलकर वृद्धजनों को सम्मान और अपनापन दें।

12. पारिवारिक पुनःएकीकरण और सामाजिक समावेशन

वृद्धजनों को फिर से परिवार और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना आज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। वृद्धजन परिवार फाउंडेशन द्वारा चलाया गया यह अभियान सामाजिक जागरूकता और परिवारिक सौहार्द को बढ़ाने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य है— समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को पुनः जागृत करना।

इस पहल के अंतर्गत युवा पीढ़ी में संवेदना विकसित की जाती है, वृद्धजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाता है और उनके अधिकारों व कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।

परिवारों में सामंजस्य के लिए संवाद सत्र, मध्यस्थता प्रयास, और पारिवारिक मेलमिलाप कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही, सांस्कृतिक आयोजनों और सामुदायिक सहभागिता द्वारा पीढ़ियों के बीच सेतु निर्माण किया जाता है।

यह प्रयास वृद्धजनों को फिर से अपनापन, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

13. वृद्धजनों का कल्याण, गरिमा और भावनात्मक समर्थन

वृद्धजनों को गरिमापूर्ण, आत्मसम्मान से भरा और सक्रिय जीवन प्रदान करना हमारा नैतिक दायित्व है। वृद्धजन परिवार फाउंडेशन का उद्देश्य है - सभी वरिष्ठ नागरिकों को ऐसा प्रेमपूर्ण, समावेशी और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण देना, जहाँ वे अधिकारों के साथ जीवन जी सकें।

सामाजिक पुनर्वास की दिशा में, फाउंडेशन उन्हें उपयुक्त रोजगार, स्वरोजगार और सेवा कार्यों से जोड़ने के प्रयास करता है ताकि वे आत्मनिर्भर रहें और अपने अनुभवों का लाभ समाज और युवाओं को दे सकें।

भावनात्मक समर्थन के रूप में परामर्श सेवाएँ, संवाद सत्र, सहकर्मी सहायता समूह और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, ताकि अकेलापन, अवसाद और चिंता को कम किया जा सके।

यह पहल वृद्धजनों के जीवन में नई ऊर्जा, सामाजिक जुड़ाव और मानसिक शांति लाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

14. वृद्धजनों का सम्मान समारोह

वृद्धजनों का सम्मान समारोह एक भावनात्मक और प्रेरणादायक आयोजन होता है, जिसका उद्देश्य समाज के उन स्तंभों को सम्मान देना है जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय, अनुभव और सेवा परिवार एवं समाज को समर्पित किया।

यह समारोह वृद्धजनों के योगदान को पहचानने और युवाओं के सामने आदर्श प्रस्तुत करने का एक सुंदर माध्यम है। इसमें उन्हें सम्मान-पत्र, शॉल, पुष्पगुच्छ या प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाता है।

साथ ही उनके अनुभवों को सुनने, उनके संघर्षों से सीखने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर भी मिलता है। संस्कृति, गीत-संगीत, और बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम इस आयोजन को और भी आत्मीय बना देते हैं।

वृद्धजन परिवार फाउंडेशन इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश देना चाहता है कि – "जहाँ वृद्धजनों का सम्मान है, वहीं सच्चे संस्कार हैं।"

यह आयोजन केवल सम्मान नहीं, समाज की संवेदना का प्रतीक है।

15. वृद्धजनों के जीवन को सरल, सुखमय, शांतिपूर्ण और सम्मानपूर्ण बनाना

वृद्धजनों के लिए जीवन के उत्तरार्ध में सुकून, सम्मान और सुरक्षा की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। अतः हमारा कर्तव्य है कि हम हर वह कार्य करें जिससे उनका जीवन सरल, सुखमय, शांतिपूर्ण और सम्मानपूर्ण बन सके।

इसमें उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना, नियमित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, भावनात्मक सहारा देना, समय पर दवा, भोजन और देखभाल की व्यवस्था करना शामिल है।

उन्हें संवाद, स्नेह और सामाजिक जुड़ाव देना, उनका सम्मान करना और उनके अनुभवों को महत्व देना भी आवश्यक है। सरकारी योजनाओं, पेंशन, कानूनी सहायता और देखभाल सेवाओं तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्हें उपेक्षा और अकेलेपन से बचाना, और घर-परिवार तथा समाज में गरिमापूर्ण स्थान देना एक सच्चे मानव धर्म का प्रतीक है।

वृद्धजनों की सेवा केवल सहायता नहीं, संस्कार है।

16. पारिवारिक जुड़ाव: पीढ़ियों के बीच सामंजस्य और संवाद

वृद्धजनों के जीवन में सबसे बड़ा सहारा होता है परिवार। लेकिन आज बदलते सामाजिक ढांचे और पीढ़ियों के बीच दूरी के कारण वृद्धजन उपेक्षा, अकेलेपन और भावनात्मक टूटन का शिकार हो रहे हैं। इसलिए पारिवारिक जुड़ाव को पुनः सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।

इसका पहला कदम है – संवाद। जब दादा-दादी, नाना-नानी और युवा पीढ़ी खुलकर एक-दूसरे से बात करें, तो रिश्तों में आत्मीयता बढ़ती है। पारिवारिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन, त्योहारों में सहभागिता और "संयुक्त मिलन दिवस" जैसी पहलें आपसी दूरी को कम करती हैं।

मध्यस्थता भी एक प्रभावी माध्यम है – जहाँ फाउंडेशन या अनुभवी स्वयंसेवक परिवार के बीच उत्पन्न मतभेदों को संवाद से सुलझाने का प्रयास करते हैं।

इस तरह हम वृद्धजनों को उनके परिवार से पुनः जोड़ सकते हैं, और उन्हें वह प्यार, सम्मान और अपनापन दिला सकते हैं जिसके वे सच्चे अधिकारी हैं।

17. वृद्धजनों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशालाएँ

वृद्धजन परिवार फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशालाएँ वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाने की एक प्रभावी पहल है। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य वृद्धजनों को डिजिटल साक्षरता, वित्तीय प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता और कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

वृद्धजनों को स्मार्टफोन, सोशल मीडिया, UPI जैसे डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित उपयोग सिखाया जाता है। उन्हें वसीयत, पेंशन, बैंकिंग और माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, 2007 की जानकारी दी जाती है।

इन सत्रों में विशेषज्ञ, प्रशिक्षक और युवा स्वयंसेवक वृद्धजनों से संवाद करते हैं, जिससे सामाजिक जुड़ाव भी बढ़ता है। यह न केवल ज्ञानवर्धन करता है, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करता है।

इन कार्यशालाओं के माध्यम से वृद्धजन न केवल तकनीकी रूप से सशक्त बनते हैं, बल्कि एक सम्मानपूर्ण और आत्मनिर्भर जीवन जीने की दिशा में भी अग्रसर होते हैं।

18. वृद्धजन परिवार फाउंडेशन भविष्य में वृद्धाश्रम संचालित करेंगे

वृद्धजन परिवार फाउंडेशन वर्तमान में स्वयं कोई वृद्धाश्रम संचालित नहीं करता है, किंतु भविष्य में संस्था का उद्देश्य ऐसे समर्पित और संवेदनशील वृद्धाश्रमों की स्थापना करना है, जो न केवल रहने की सुविधा प्रदान करें, बल्कि वृद्धजनों के लिए सम्मान, सुरक्षा, अपनापन और सक्रिय जीवन का वातावरण भी सुनिश्चित करें। ये वृद्धाश्रम केवल आश्रय स्थल नहीं होंगे, बल्कि उन्हें सामाजिक सहभागिता, स्वास्थ्य सेवा, योग-प्राणायाम, मानसिक सहयोग और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का केंद्र बनेंगे। फाउंडेशन का संकल्प है कि इन केंद्रों में प्रत्येक वृद्धजन को परिवार जैसा वातावरण मिले, जहाँ वे अपने अनुभव, भावनाएँ और प्रतिभाएँ साझा कर सकें। ऐसे वृद्धाश्रम समाज और परिवार के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे, जिससे उपेक्षित और अकेले रह रहे वृद्धजनों को गरिमामय जीवन जीने का अवसर मिल सके। संस्था निकट भविष्य में स्थानीय समुदाय, CSR सहयोग और सरकार के साथ साझेदारी में इस दिशा में कार्य प्रारंभ करेगी।

19. गरम वस्त्र (कंबल) वितरण कार्यक्रम

वृद्धजन परिवार फाउंडेशन की एक मानवीय और संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य ठंड के मौसम में असहाय, उपेक्षित और ज़रूरतमंद वृद्धजनों को गरमी और राहत प्रदान करना है। सर्दी के महीनों में कई वृद्धजन, विशेषकर ग्रामीण और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले, पर्याप्त गर्म वस्त्रों के अभाव में ठिठुरते हैं। ऐसे में यह अभियान उनके लिए जीवनदायिनी साबित होता है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों की टीम ज़रूरतमंद वृद्धजनों की पहचान कर उनके घर जाकर या सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से गरम कंबल वितरित करती है। वितरण के साथ-साथ उनका हालचाल जानना, मानसिक सहारा देना और स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक जानकारी भी देना इस पहल का अभिन्न हिस्सा होता है।

यह कार्य न केवल उन्हें गरमी देता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि समाज उनके साथ है, उन्हें भुलाया नहीं गया है। यह पहल मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण है।